संदेश

अम्बेडकर को लेकर सदन में हंगामा

संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी की। सत्तापक्ष ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आंबेडकर का नाम मिटाने की कोशिश की है। आंबेडकर ने दुखी होकर नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। इसलिए विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। शोर-शराबा और हंगामा बढ़ता देख दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा में पीठासीन अधिकारी ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में आंबेडकर के मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में आंबेडकर का फोटो अपने हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया और फौरन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई सांसद शामिल ह...